देवप्रयाग। देहरादून से देवप्रयाग रिश्तेदारी में आए युवक की बाइक को चोर उठा ले गए हैं। युवक ने थाना देवप्रयाग में घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाकर पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि शुक्रवार को देहरादून निवासी प्रियांशु, देवप्रयाग की कृष्णचौरी बस्ती में अपनी रिश्तेदारी में आया था। उसने अपनी बाइक को राजमार्ग किनारे खड़ा किया था। शनिवार सुबह वापस लौटने पर उसे राजमार्ग पर अपनी बाइक नहीं मिली। आसपास के लोगों से पूछताछ में जब बाइक की कोई जानकारी नहीं मिली तो उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने घटना स्थल के समीप लगे सीसीटीवी को खंगाला जिसमें शुक्रवार रात हेलमेट पहने दो लोग बाइक का लॉक तोड़कर उसे उठाकर ले जाते दिखे। पुलिस ने फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद