फोटो
श्रीनगर। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था भागीरथी कला संगम की मासिक बैठक कल्याणेश्वर मंदिर परिसर में हुई। बैठक में जन्माष्टमी पर्व पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। संस्था के निर्देशक मदन गड़ोई ने कहा कि जन्माष्टमी पर इस बार भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम सफल बनाने के लिए संस्था के सभी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। बैठक की अध्यक्षता संस्था के वरिष्ठ सदस्य भगत सिंह बिष्ट ने की। संस्था अध्यक्ष राजेंद्र बर्थवाल ने भी विचार रखे। इस मौके पर रमेश चंद्र थपलियाल, प्रमोद नौडियाल, हरेंद्र तोमर, संजय कोठारी, किशोरी लाल सेमवाल, राजेंद्र रावत और रवि पुरी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद