ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भरपूर के पास सड़क पर आए मलबे को हटाती मशीन
- फोटो : SHRINAGAR
विभिन्न स्थानों में मलबा गिरने से ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे दिनभर जगह-जगह अवरुद्ध होता रहा, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
पीडब्लूडी ने बृहस्पतिवार सुबह साढ़े सात बजे शिवमूर्ति के पास बदरीनाथ हाईवे से मलबा हटाकर फंसे वाहन निकाले, लेकिन कुछ ही देर बाद यहां से करीब चार किमी आगे मलबा आने से यातायात फिर बाधित हो गया। यहां मलबा हटा, तो तोताघाटी में मलबा आने से हाईवे बाधित हो गया। अपराह्न 11 बजे पीडब्लूडी ने हाईवे को पूर्ण रूप से यातायात के लिए खोल दिया। थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि हाईवे पर जगह-जगह नए भूस्खलन जोन बन गए हैं। इन स्थानों पर बोल्डर व मलबा आने का सिलसिला बना हुआ है। उन्होंने वाहन चालकों से जोखिम को देखते हुए मलेथा-पीपलडाली-चंबा-नरेंद्रनगर-ऋषिकेश मोटर मार्ग से आवाजाही करने की अपील की।