देवप्रयाग। थाना देवप्रयाग के अंतर्गत बछेलीखाल पुलिस ने छह वाहनों के चालान काटे। चौकी इंचार्ज दीपक लिंगवाल ने बताया कि चेकिंग के दौरान ओवर स्पीड, बिना हेलमेट के मामलों में छह चालान काटे गए हैं। उन्होंने कहा कि बछेलीखाल पुलिस लगातार चैकिंग अभियान चला रही है। नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।