फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: सावन के अंतिम सोमवार को रिलीज होगा बाबा भैरोंनाथ का जागर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गीतकार एवं साहित्यकार नरीलाल निर्वेद की लिखित एवं स्वरबद्ध 'बाबा भैरोंनाथ जागर' सावन के अंतिम सोमवार को यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा। इसकी रिकॉर्डिंग पूरी हो चुकी है। नरीलाल निर्वेद ने बताया कि जागर में बाबा भैरोंनाथ की स्तुति करते हुए सभी श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की गई है। उन्होंने बताया कि जागर की शूटिंग मलेथा क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिरों और आसपास के धार्मिक स्थलों पर की गई है, जिससे इसकी प्रस्तुति को पारंपरिक और आध्यात्मिक स्वरूप मिलेगा। जागर को संगीत कैमरामैन परवीन पंवार ने दिया है, जबकि इसका निर्माण निशा निर्वेद ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें