फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: डिजिटल युग की चुनौतियों के प्रति किया जागरूक

Sat, 18 Apr 2026 06:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
- गढ़वाल विवि में मीडिया साक्षरता विषय पर हुआ अतिथि व्याख्यान
विज्ञापन

श्रीनगर। गढ़वाल विवि के पत्रकारिता एवं जनसंचार केंद्र में मीडिया साक्षरता विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य वक्ता इंडिया हैबिटेट सेंटर के निदेशक प्रो. केजी सुरेश ने छात्रों को मीडिया के प्रति समालोचनात्मक समझ विकसित करने और उन्हें डिजिटल युग की चुनौतियों के प्रति जागरूक बनाने पर जोर दिया। प्रो. सुरेश ने मीडिया साक्षरता के महत्व पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि मीडिया साक्षरता केवल सूचना प्राप्त करने तक सीमित नहीं है बल्कि यह सूचना का विश्लेषण, मूल्यांकन और जिम्मेदारी पूर्वक उपयोग करने की क्षमता भी प्रदान करती है। प्रो. सुरेश ने फेक न्यूज, दुष्प्रचार (प्रोपेगेंडा) और डिजिटल मीडिया में बढ़ती सूचनाओं की विश्वसनीयता जैसे मुद्दों पर चर्चा करते हुए छात्रों को सतर्क और जागरूक रहने की सलाह दी। उन्होंने यह भी बताया कि एक सशक्त लोकतंत्र के लिए जागरूक और मीडिया-साक्षर नागरिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मौके पर कार्यक्रम की मुख्य आयोजक पत्रकारिता एवं जनसंचार केंद्र की एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. अमिता और सह आयोजक डॉ. दिनेश भट्ट, डॉ. अंकित घिल्डियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें