कण्वघाटी/कोटद्वार। लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले चिल्लरखाल में लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग निर्माण के लिए चल रहा धरना बृहस्पतिवार को 139वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर समिति के संयोजक राजाराम अणथ्वाल व प्रवीण थापा ने बताया कि दो फरवरी को ध्यानाकर्षण रैली प्रस्तावित की गई है। रैली सुबह नौ बजे चिल्लरखाल से शुरू होकर तहसील पहुंचकर संपन्न होगी। उन्होंने सभी से रैली को सफल बनाने की अपील की है। सभी से दो फरवरी को प्रस्तावित ध्यानाकर्षण रैली को सफल बनाने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि रोड का निर्माण न कराना उनके अधिकारों का हनन है। वन्यजीवों के साथ ही मानव हितों के संरक्षण के लिए एलिवेटेड रोड ही एकमात्र समाधान है। इस मौके पर गणेश रावत, अमित राणा, नरेश धस्माना, जगमोहन सिंह नेगी, उम्मेद सिंह भंडारी, मदन सिंह नेगी, देवेंद्र रावत, रवींद्र सौंद, दीपा अधिकारी, सीमा, पुष्पा मेहरा, प्रेमा, बिनीता देवी, चंदा, रेखा नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद