श्रीनगर। योगधानम सारा समिति फाउंडेशन की ओर से राजस्थान में पूर्व सैनिक अधिकारियों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिमालय ज्योतिष संरक्षण एवं विकास परिषद के अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य भाष्करानंद अणथ्वाल को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें ज्योतिष विधा में नवाचार तथा शोध के लिए प्रदान किया गया। अणथ्वाल ने कहा कि यह सम्मान कुल देवी मां ज्वाल्पा का आशीर्वाद है। संवाद