फोटो
श्रीनगर। महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर वाल्मीकि समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों के साथ अखाड़ों के कलाकारों ने लाठी-डंडों और तलवारबाजी के हैरतअंगेज करतब दिखाए। वाल्मीकि सेवा समिति और समस्त वाल्मीकि समाज की ओर से वाल्मीकि मंदिर में प्रकट दिवस मनाया गया। इसके बाद निकाली गई शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि की झांकी सबसे आगे रही। इसके साथ ही लव-कुश, हनुमान जी सहित विभिन्न देवी-देवताओं और धार्मिक प्रसंगों पर आधारित आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा का प्रमुख आकर्षण वाल्मीकि समाज के अखाड़ों का प्रदर्शन रहा। कार्यक्रम में संरक्षक सूर्यान, अध्यक्ष दाताराम वीर पंवार, श्याम लाल झिंझावर, सुनील कुमार सौदे, दीपक गोटिपाल, नवीन चनियाल, अनोश कुमार पारछा और रोहित डिगिया आदि मौजूद रहे। संवाद