श्रीनगर। सहकारिता मेले में आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग पौड़ी की ओर से निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक कुलदीप कुमार और दीपक सिंह ने विभिन्न आसन और प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया। इसके साथ ही निशुक्ल परामर्श एवं चिकित्सा के लिए विभागीय स्टॉल भी लगाया गया। इसमें डाॅ. विवेक वर्मा, डाॅ. शिवानी शर्मा, मुख्य फार्मेसी अधिकारी उमेश सेमवाल, फार्मेसी अधिकारी नवीन चंद्र, धीरेंद्र उनियाल, सुनील ढौंडियाल आदि योगदान दे रहे हैं।