फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के कर्मचारी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के पुलिस थाना पैठाणी में सेना के कर्मचारी के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थाना पैठाणी में क्षेत्र के जाख गांव निवासी प्रवीण गुसांई ने सेना के कर्र्मचारी ग्राम पंचायत बांजकोट के सिमड़ी गांव निवासी विष्णु प्रसाद ममगाई द्वारा मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में प्रवीण ने बताया कि चाकीसैंण बाजार में विष्णु प्रसाद ममगाई ने उनके साथ वाहन आगे-पीछे किए जाने को लेकर झगड़ा किया साथ ही हाथापाई की। आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। घर लौटते समय आरोपी ने काफी दूर तक उनका पीछा भी किया। घटना के बाद से ही आरोपी ड्यूटी चला गया था। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह ने बताया कि विष्णु प्रसाद ममगाई के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले में जल्द ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें