कांग्रेस के सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। विभाग के जिलाध्यक्ष नितिन रावत ने तीन विधानसभा क्षेत्रों में नए अध्यक्ष नियुक्ति कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि विधान सभा श्रीनगर में सचिन रावत, कोटद्वार में मनोज बिष्ट व यमकेश्वर में विपिन पेटवाल को अध्यक्ष बनाया गया है। रावत ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से कोरोना महामारी में प्रशासन के साथ मिलकर असहाय लोगों की हरसंभव मदद करने का आह्वान किया है।