फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बीएड, एमएड सम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए 28 से करें आवेदन

Fri, 25 Aug 2023 07:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल विवि के परीक्षा नियंत्रक ने जारी की अधिसूचना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। गढ़वाल विवि से सीबीसीएस (चॉइस-बेस्ड क्रेडिट सिस्टम) के माध्यम से बीएड/एमएड सम सेमेस्टर (द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर) की मुख्य व बैक पेपर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 अगस्त से किए जा सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर है। विलंब शुल्क के साथ परीक्षार्थी 23 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। गढ़वाल विवि के परीक्षा नियंत्रक ने बीएड/एमएड सम सेमेस्टर की मुख्य व बैक पेपर परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन

एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला परिसर श्रीनगर, बीजीआर परिसर पौड़ी, एससीआरटी परिसर बादशाहीथौल टिहरी सहित संबद्ध महाविद्यालयों व निजी संस्थानों से बीएड/एमएड करने वाले सम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की मुख्य व बैक पेपर परीक्षा की ऑनलाइन आवेदन की तिथि घोषित कर दी गई है। गढ़वाल विवि के परीक्षा नियंत्रक एचएम आजाद ने बताया कि परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि 28 अगस्त से है और अंतिम तिथि 18 सितंबर है। 19 सितंबर से 23 सितंबर तक विलंब शुल्क 1 हजार रुपये के साथ आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें