थलीसैंण। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से राजकीय महाविद्यालय उफरैंखाल में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। साथ ही छात्र-छात्राओं से मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने को कहा गया। इस दौरान एबीवीपी के विभाग संयोजक अजयपाल सिंह नेगी, छात्रसंघ अध्यक्ष करन रावत और पूरन रावत आदि शामिल रहे। संवाद