गोलाबारी से पीड़ित लोगों ने की मुआवजे की मांग
- फोटो : साकिब नबी
कश्मीर के तंगधार सेक्टर में पिछले सप्ताह पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी के पीड़ितों ने नुकसान के मुआवजे की मांग की। इस गोलाबारी में एक नागरिक की मौत हो गई थी और दो घायल हुए थे। गोलाबारी से परेशान लोगों ने कहा कि भारत और पाकिस्तान ने नवंबर 2003 में संघर्षविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन अनुच्छेद 370 हटने के बाद से बिगड़े माहौल के बीच पाकिस्तान लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है। इसका खमियाजा एलओसी से सटे गांवों के लोग भुगत रहे हैं, इससे जान और माल का नुकसान हो रहा है। उन्होंने दोनों देशों से संघर्षविराम की तत्काल बहाली की मांग की।