पौड़ी। ब्लॉक पौड़ी के ग्राम धनाऊ मल्ला, तल्ला, बड़गांव समेत कई गांवों गुलदार के हमलों से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग भी की थी लेकिन वन विभाग उनकी मांग को गंभीरता से नहीं ले रहा है। ग्रामीणों ने अब वन विभाग के खिलाफ डीएम कार्यालय के समक्ष आंदोलन का एलान किया है। ग्राम पंचायत धनाऊ के ग्राम प्रधान कमल रावत ने बताया कि गुलदार प्रभावित क्षेत्र में दो माह में दस से अधिक बकरियों को मार चुका है। संवाद