फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: सेंट जेम्स में वार्षिकोत्सव व क्रिसमस मनाया

Sat, 06 Dec 2025 11:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट जेम्स में वार्षिकोत्सव व क्रिसमस मनाया
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी

पौड़ी। सर जो तेरा चकराए..., मेरा नाम चिन-चिन चू... प्यार हुआ इकरार हुआ... आदि हिन्दी गीतों पर नौनिहालों की शानदार प्रस्तुतियों के साथ शहर के सेंट जेम्स स्कूल का वार्षिकोत्सव व क्रिसमस सेलेब्रिशन धूमधाम के साथ मनाया गया। संस्कृति भवन प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने हिन्दी, गढ़वाली, कुमांउनी लोकगीत पर सतरंगी लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। नौनिहालों ने तुझमें रब दिखता है... गीत को माता पिता व दादा दादी को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने रेट्रो सांग, एक बट्टा दो, चले जैसे हवाएं आदि गीतों पर नृत्य किए। साथ ही आईएम हैप्पी, गढ़वाली नृत्य, ब्राजील सांग, हास्त गीत, वंदे मातरम की सतरंगी छटा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का उद्घाटन बताैर मुख्य अतिथि पास्टर हरीश कुमार व विशिष्ट अतिथि हिल्स इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य अनीता रावत ने किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका मधुबाला नेगी, अनिल डेविड मैसी, प्रदीप सिंह, श्वेता लाल, पूनम, किरन, प्रिया, संगीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें