पौड़ी। दिवंगत अंकिता भंडारी की माता सोनी देवी व पिता सुरेंद्र भंडारी ने वीडियो कॉल पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से बात की। राहुल गांधी ने उन्हें किसी भी समय दिल्ली उनके आवास पर आने का न्योता दिया। कहा कि वे हर समय उनकी मदद के लिए तैयार हैं। राहुल गांधी ने फोन पर भंडारी दंपती से करीब ढाई मिनट बात की। हालांकि नेटवर्क की दिक्कतों के चलते पूरी बात नहीं हो पाई। संवाद