विकास खंड कीर्तिनगर के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कणोली में प्रतिभा दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। निबंध प्रतियोगिता में अंजली रावत, चित्रकला में प्राची, सुलेख में कोमल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुर्सी दौड़ में रीना देवी व गीत प्रतियोगिता में मीनाक्षी ने बाजी मारी। विजयी प्रतिभागियों को प्रभारी प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह रावत ने पुरस्कृत किया। जबकि गढ़वाली में सरस्वती वंदना के सृजन पर विद्यालय की शिक्षिका साईनी नौटियाल को सम्मानित किया गया। संवाद