पौड़ी। जनपद के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। पशुपालन विभाग द्वारा जिले में पशु जन औषधि विक्रय केंद्र खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। पहले चरण में पाबौ और दुगड्डा विकासखंड में इन केंद्रों की स्थापना की जाएगी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) डाॅ. विशाल शर्मा ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर योजना शुरू की जाएगी। फिलहाल पाबौ और दुगड्डा में पशु जन औषधि विक्रय केंद्र खोलने की प्रक्रिया चल रही है केंद्र शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों के पशुपालकों को बड़ी राहत मिलेगी और पशुओं के इलाज की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी। संवाद