फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: घर से नाराज होकर निकली किशोरी ने नदी में लगाई छलांग

Wed, 25 Feb 2026 05:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। घर से नाराज होकर निकली किशोरी ने अलकनंदा नदी और टोडेश्वर पुल के पास नदी में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे देखा लेकिन काफी दूरी होने के कारण कोई उसे बचाने नहीं पहुंच सका। सूचना पर थाना बाह बाजार पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और छात्रा की तलाश शुरू की। थाना प्रभारी बाह (देवप्रयाग) अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि किशोरी की तलाश में देवप्रयाग पहुंचे परिजनों ने बताया कि हिंडोलाखाल के किमखोला गांव की निशा (17) पुत्री दिनेश लाल किसी बात पर गुस्सा होकर घर से निकल गई थी। वह जीआईसी महडजाली में 12वीं छात्रा थी और गांव से करीब छह किमी पैदल चलकर देवप्रयाग पहुंची थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें