श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र के श्रीकोट गंगानाली स्थित सामुदायिक मिलन केंद्र का ताला तोड़कर दूसरा ताला लगाए जाने पर अवकाश प्राप्त कर्मचारी संगठनों ने आक्रोश जताया। अवकाश प्राप्त कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष दर्शन सिंह भंडारी, रामचंद्र सिंह चौहान, हर्षबर्धन सिंह नेगी, उदय सिंह रावत आदि ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। कहा कि श्रीकोट गंगानाली में अवकाश प्राप्त कर्मचारियों की मांग पर मेजर जनरल स्व.भुवनचंद्र खंडूडी के कार्यकाल के दौरान सांसद निधि से मिलन केंद्र बनाया गया था। इस केंद्र का कई वर्षों से अवकाश प्राप्त कर्मचारी रख रखाव व साजसज्जा आदि करते आ रहे हैं लेकिन 21 जून को जब संगठन की मासिक बैठक होनी थी तो दरवाजे का ताला तोड़कर वहां दूसरा ताला लटका मिला। संगठन ने मिलन केंद्र की व्यवस्था पूर्व की भांति न रखे जाने पर अनशन शुरू करने की चेतावनी दी। संवाद