फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: आंचल डेयरी का बायो गैस प्लांट शुरू

Mon, 27 Apr 2026 04:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


श्रीनगर। भक्तियाना स्थित आंचल डेयरी परिसर में तीन करोड़ की लागत से बना बायो गोबर गैस प्लांट शुरू हो गया है। इसके सभी तकनीकी ट्रायल सफल रहे हैं। आंचल डेयरी के प्रधान प्रबंधक श्रवण कुमार शर्मा ने बताया कि विधिवत रूप से कार्य शुरू कर दिया गया है। अब उच्चाधिकारियों और शासन से समय और आदेश मिलते ही इसका औपचारिक उद्घाटन कर दिया जाएगा। इस प्लांट में रोजाना 3 टन गोबर से करीब 500 किलोग्राम बायो गैस तैयार होगी। इसके लिए किसानों और गोशालाओं से 2 रुपये प्रतिकिलो की दर से गोबर खरीदा जाएगा जिससे उनकी आय भी होगी। तैयार बायो गैस का उपयोग डेयरी में बिजली उत्पादन के लिए होगा जिससे डीजल की बचत होगी। वहीं गैस उत्पादन के बाद बचे अवशेष से उच्चगुणवत्ता वाली जैविक खाद तैयार कर किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें