फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: एनआईटी के पास जल्द बनेगा ईवी चार्जिंग स्टेशन

Thu, 25 Jun 2026 05:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। नगर निगम की पहल पर एनआईटी के समीप ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) चार्जिंग स्टेशन के निर्माण कार्य की कवायद शुरू हो गई है। मेयर आरती भंडारी ने बृहस्पतिवार को निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता और निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। मेयर ने कहा कि भविष्य इलेक्ट्रिक वाहनों का है और नगर निगम को ध्यान में रखते हुए सुविधाओं को विकसित कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल आम लोगों की सुविधा बढ़ाएगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर निगम के पार्षद दिनेश पटवाल भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें