फोटो
श्रीनगर। जीएसटी से जुड़े मुद्दों को लेकर बुधवार को राज्य कर विभाग और व्यापार सभा श्रीनगर के पदाधिकारियों के बीच बैठक हुई। राज्य कर भवन में सहायक आयुक्त राज्य कर जीशान मलिक के साथ हुई बैठक में ग्राहकों को जीएसटी बिल देने और इसके महत्व को लेकर व्यापारियों व आम लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाने पर सहमति बनी ।व्यापार सभा ने कहा कि जीएसटी नियमों की सही जानकारी व्यापारियों और ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए विभाग के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर भी चर्चा हुई।इस दौरान व्यापार सभा अध्यक्ष अनुज जोशी, महासचिव छवि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पंकज नेगी, आशीष सडाना, सुजीत अग्रवाल, सोमेश अग्रवाल, अजय कुमार गुप्ता, हिमांशु भट्ट, हर्ष अग्रवाल और भूपेंद्र बिष्ट मौजूद रहे। संवाद