फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: अलास्का का आईआईएसईआर भोपाल समर कैंप के लिए चयन

Sat, 18 Apr 2026 06:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल, बेलकांडी की कक्षा 11वीं की छात्रा अलास्का गौतम का चयन भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, भोपाल (आईआईएसईआर भोपाल) में 4 से 9 मई 2026 तक आयोजित समर आउटरीच कैंप के लिए हुआ है। यह चयन विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन और पूर्व कक्षाओं में उत्कृष्ट उपलब्धियों के आधार पर किया जाता है। आईआईएसईआर भोपाल का यह वार्षिक समर कैंप देशभर के मेधावी छात्रों को विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों से परिचित कराता है। इसमें प्राकृतिक एवं अभियांत्रिकी विज्ञान पर इंटरैक्टिव व्याख्यान, प्रयोगशाला गतिविधियां तथा मानविकी और सामाजिक विज्ञान से जुड़े सत्र आयोजित किए जाते हैं। गौरतलब है कि अलास्का गौतम ने हाल ही में सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में अपने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वह श्रीनगर गढ़वाल निवासी दिव्या शिखा गौतम और डॉ. आलोक सागर गौतम की पुत्री हैं। छात्रा के चयन पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें