फोटो
श्रीनगर। छात्रसंघ चुनाव को लेकर आइसा ने अपने दो प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। संगठन ने विवि प्रतिनिधि (यूआर) पद पर युवराज सिंह और उपाध्यक्ष पद पर प्रीति वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। आइसा ने छात्राओं की सुरक्षा, लाइब्रेरी 24 घंटे खोलने, पर्याप्त किताबें उपलब्ध कराने, ई-बुक और डिजिटल अध्ययन सामग्री बढ़ाने तथा रीडिंग रूम की क्षमता बढ़ाने को प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाया है। इसके अलावा दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को विवि अस्पताल में जांच और उपचार के दौरान रियायत दिलाने की मांग भी उठाई जाएगी।इस मौके पर छात्रसंघ उपाध्यक्ष शिवांक नौटियाल, पूर्व छात्रा प्रतिनिधि प्रियंका खत्री, रोबिन सिंह, अरुणरोश, प्रिंस वर्मा, सौम्या, पलक, पारूल, जसमीत आदि मौजूद रहे। संवाद