फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: एग्री-स्टार्टअप स्टेकहोल्डर्स कनेक्ट कार्यक्रम 23 को

Mon, 21 Sep 2026 05:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि 23 सितंबर को कृषि क्षेत्र में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एग्री-स्टार्टअप स्टेकहोल्डर्स कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन करेगा। विवि के कृषि एवं संबद्ध विज्ञान के ग्रामीण प्रौद्योगिकी विभाग तथा हैदराबाद स्थित मैनेज-सेंटर फॉर इनोवेशन एंड एग्रीप्रेन्योरशिप (मैनेज-सीआईए) के सहयोग से होने वाले इस कार्यक्रम में कृषि स्टार्टअप इकोसिस्टम से जुड़े विभिन्न हितधारक शामिल होंगे। प्रो. आरएस नेगी, डीन कृषि एवं संबद्ध विज्ञान ने कहा कि यह पहल अनुसंधान संस्थानों, स्टार्टअप और निवेशकों के बीच संबंध स्थापित करने में सहायक होगी तथा कृषि व्यवसाय क्षेत्र में सतत विकास को प्रोत्साहित करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें