फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: एक दशक बाद भी शौचालय में नहीं लग पाया पानी का कनेक्शन

Fri, 06 Feb 2026 06:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
बिना पानी के शो पीस बना सबदरखाल का शौचालय- स्रोत जागरूक पाठक।
विज्ञापन
- कई बार विभाग को सूचित किए जाने पर भी नहीं हुई कोई कार्रवाई
विज्ञापन

पौड़ी। पौड़ी- देवप्रयाग राजमार्ग पर सबदरखाल बाजार में पिछले एक दशक से बने शौचालय में आज भी पानी का कनेक्शन नहीं लग पाया। यह शौचालय शो पीस बनकर रह गया है। यहां गंदगी का अंबार लगा रहता है। पानी नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विकासखंड कोट के सबदरखाल बाजार में लोगों की मांग पर करीब 12-13 साल पहले क्षेत्र पंचायत की ओर से शौचालय बनाया गया था। क्षेत्रवासी हेमंत चौहान, सिपाल सिंह चौहान, डॉ. रामबाबू ने बताया कि पौड़ी- देवप्रयाग- देहरादून राजमार्ग होने के साथ ही सबदरखाल करीब 25 से 30 गांवों का मुख्य बाजार भी है। शौचालय में पानी की व्यवस्था न होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बिपिन कुमार, शिवपाल सिंह ने बताया कि करीब एक महीने पहले शौचालय का रंगरोगन हुआ व पानी की टंकी भी लगवाई गई लेकिन पानी का कनेक्शन न होने से वह भी घुल फांक रहे हैं। बताया कि कनेक्शन लगाने के लिए कई बार जल निगम और जिला पंचायत को कहा गया लेकिन विभाग की ओर से सिर्फ आश्वासन दिया गया। पानी नहीं होने से शौचालय में गंदगी का अंबार लगा रहता है। उन्होंने जल निगम से शौचालय में जल्द ही पानी का कनेक्शन लगाने की मांग उठाई है। वहीं जल निगम की सहायक अभियंता रुचि असवाल ने बताया कि मुख्य लाइन से कनेक्शन देने के कर्मचारियों को भेजा गया है। जल्द ही कनेक्शन भी लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें