फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: 12 साल बाद पूरी हुई मांग, पांच गांवों में में शुरू होगी सीधी गैस आपूर्ति

Fri, 17 Jul 2026 06:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
- शासन-प्रशासन ने जारी किए आदेश, करीब 200 परिवारों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

देवप्रयाग। हिंडोलाखाल क्षेत्र के मुसांणगांव, ल्वेठी सामान्य, ल्वेठी अनु बस्ती और ग्रामसभा जरोला के ग्रामीणों की इंडेन गैस आपूर्ति की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार 12 वर्ष बाद पूरी हो गई है। शासन-प्रशासन की ओर से इन क्षेत्रों में सीधे इंडेन गैस की नियमित आपूर्ति शुरू करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस फैसले से क्षेत्र के करीब 200 परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। अब तक इन दुर्गम गांवों के उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर लेने के लिए लगभग 13 किलोमीटर दूर जामणीखाल तक आना-जाना पड़ता था। इससे ग्रामीणों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाने के साथ ही पूरा दिन भी खर्च करना पड़ता था। क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविंद सजवाण ने इसे क्षेत्र की जनता की बड़ी जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह सफलता क्षेत्रवासियों के सामूहिक प्रयासों और लगातार किए गए जनहित के प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सीधी गैस आपूर्ति शुरू होने से ग्रामीणों को अब समय पर और आसानी से गैस सिलिंडर उपलब्ध हो सकेंगे। अरविंद सजवाण ने इस जनहित के कार्य को स्वीकृति देने और इसे धरातल पर उतारने के लिए जिलाधिकारी, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी, एफजीआई जामणीखाल, लोक निर्माण विभाग तथा चंद्रबदनी गैस एजेंसी का विशेष आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें