कांग्रेस नेता व प्रखर वक्ता अद्वैत बहुगुणा को तीसरी बार प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिली है। एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, प्रदेश कांग्रेस के साथ ही एआईसीसी मीडिया कमेटी में भी उन्होंने अहम दायित्व संभाले हैं। बहुगुणा के प्रदेश प्रवक्ता बनने पर कांग्रेसियों ने खुशी जताई है। कहा कि मंडल मुख्यालय पौड़ी में पार्टी की आवाज को अद्वैत बहुगुणा उठाएंगे। विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस के चीफ इलेक्शन एजेंट का दायित्व भी संभाल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर से तीसरी बार प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दिए जाने पर बहुगुणा ने कहा कि हाईकमान ने प्रदेश प्रवक्ता जैसी अहम जिम्मेदारी सौंपी है, जिसका निष्ठापूर्वक और ईमानदारी के साथ निर्वहन किया जाएगा।