राजकीय महाविद्यालय पाबौ में स्नात्तक प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्र-छात्राएं बीए/बीकॉम प्रथम वर्ष में आगामी 25 अगस्त प्रवेश ले सकते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. राजेश उभान ने बताया कि बीए में हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, इतिहास, समाजशास्त्र, शिक्षाशास्त्र विषयों में वर्ग चयन कर प्रवेश ले सकते हैं। जबकि कॉमर्स में सभी विषयों में प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को हाईस्कूल, इंटर की अंक तालिका, प्रमाण पत्र, टीसी, सीसी, एनएसएस, एनसीसी प्रमाण पत्र के साथ ही जाति प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य है।