श्रीनगर।
पौड़ी रोड पर खंडाह में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है।
मंगलवार देर रात प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। तहसीलदार दीपक भंडारी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से संबंधित निर्माण को पूर्व में नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि खंडाह-गिरगांव सड़क पर दो लोगों की ओर से अतिक्रमण कर निर्माण किया गया था, वहीं दूसरी ओर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर पूर्व क्षेपंस कमल रावत ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन को ऐसे मामलों में भेदभाव नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी के लिए एक समान नीति अपनाई जानी चाहिए। संवाद