फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: चार वर्ष से फरार चल रहा लघु सिंचाई विभाग का अपर सहायक अभियंता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंडोलाखाल पुलिस ने चार वर्ष से फरार चल रहे लघु सिंचाई विभाग के अपर सहायक अभियंता पुष्कर सिंह नेगी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी लघु सिंचाई विभाग उपखंड घनसाली में कार्यरत था। इसके विरुद्ध वर्ष 2018 में थाना हिंडोलाखाल में विभिन्न आपराधिक धाराओं मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी बलदेव सिंह कंडियाल ने बताया कि विकास खंड जाखणीधार के मोली गांव में लघु सिंचाई विभाग की ओर से पेयजल लाइन, गूल निर्माण आदि योजनाओं में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं थी। यहां कार्यरत अपर सहायक अभियंता पुष्कर सिंह नेगी के खिलाफ छल कपट करने, दस्तावेजों मे हेरा फेरी व फर्जी भुगतान करने आदि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। लेकिन अपर सहायक अभियंता हाईकोर्ट से अपनी गिरफ्तारी पर स्टे ले आया। तभी से वह फरार चल रहा था। एसएसपी टिहरी के निर्देश पर गैर जमानती वारंटियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एसआई धनंजय कुमार की अगुवाई में अपर सहायक अभियंता को कोटद्वार से गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें