फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज, 16 प्रभारी व 45 सहायक प्रभारी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जनपद पौड़ी में निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निकाय) पौड़ी डाॅ. आशीष चौहान ने निकाय चुनाव को लेकर 16 प्रभारी व 45 सहायक प्रभारियों की तैनाती कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जिले में दो निगम, दो नगर पालिका व तीन नगर पंचायतें हैं। जिनका बोर्ड कार्यकाल बीते वर्ष नवंबर 2023 में पूर्ण हो चुका है।जनपद पौड़ी में जिला निर्वाचन विभाग (स्थानीय निकाय) ने निकाय चुनाव की कवायद शुरू कर ली है। मतदाता पंजीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। इन दिनों मतदाताओं के डाटा फीडिंग का कार्य अंतिम चरण में है। डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निकाय) पौड़ी डाॅ. आशीष चौहान ने निर्वाचन से जुड़े कार्यों के बेहतर संपादन के लिए प्रभारी व सहायक प्रभारियों की तैनाती कर दी है। बताया कि मतदान कार्मिक में डीडीओ पौड़ी मनविंदर कौर प्रभारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हेमंत काला, डीईओ माध्यमिक रणजीत नेगी व डीईओ बेसिक नागेंद्र बर्त्वाल सहायक प्रभारी, परिवहन में आरटीओ द्वारिका प्रसाद प्रभारी, एआरटीओ कोटद्वार शशि दुबे, डीएसओ अरुण वर्मा सहायक प्रभारी बनाए गए हैं। मत पत्र में सीवीओ डाॅ. आशीष रावत, मतपेटी व लेखन सामग्री में ईई ग्रामीण निर्माण विभाग विनोद जोशी, मतगणना व मतपेटी प्रशिक्षण परियोजना प्रबंधक स्वजल दीपक रावत व डीपीआरओ जितेंद्र कुमार, कंट्रोल रूम में जिला मत्स्य निरीक्षक अभिषेक मिश्रा, प्रेक्षकों की व्यवस्था में जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह को प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें