पौड़ी। स्वास्थ्य विभाग की पहल पर राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। एसीएमओ व नोडल अधिकारी डॉ. पारूल गोयल ने जिले में आरबीएसके की प्रगति रिपोर्ट की बिन्दुवार चर्चा की। बताया कि आरबीएसके के अंतर्गत 10 से 19 वर्ष तक के किशोर-किशोरियों को पोषण, गैर संचारी रोगों से बचाव, यौन एवं प्रजनन, मानसिक स्वास्थ्य आदि को लेकर काउंसलिंग की सुविधा मुहैया करवाता है। उन्होंने एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत एनीमिक रिपोर्ट को एचआईएमएस पोर्टल पर दर्ज न किए जाने पर नाराजगी जताई। साथ ही हर महीने इसका डाटा अपडेट करने के निर्देश दिए। साथ ही हर माह विद्यालयों में वितरित की जाने वाली आयरन की दवा को तय समय पर पहुंचाने को कहा। इस दौरान जिला समंवयक मनमोहन पटवाल, आशीष ध्यानी, काउंसलर अरविंद नेगी, पूजा चौहान, कमला रावत और विकास नेगी आदि शामिल रहे।