फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: लॉपिंग के नाम पर पेड़ों को काटने का आरोप

Fri, 17 Oct 2025 04:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर पालिका क्षेत्र के सौंड़ वार्ड निवासी सुधीर टोडरिया ने विद्युत विभाग पर लॉपिंग के नाम पर पेड़ों को जड़ से काटने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत में टोडरिया ने कहा कि विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने विद्युत लाइन के आसपास लॉपिंग के नाम पर उनके खेतों में मौजूद हरे पेड़ों को बिना उनकी सहमति से गुपचुप तरीके से काट दिए। इस संबंध में जब मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और यूपीसीएल के डीजीएम से शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। बताया कि जिन पेड़ों की वर्षों से देखभाल की गई, उन्हें बिना अनुमति के काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें