फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉन ट्रांसफर सीजन में जिपं पौड़ी के लेखाकार का तबादला 15-18-18

सार

बिना तबादला सत्र के तीन माह में ही जिला पंचायत पौड़ी के लेखाकार का तबादला कर दिया गया। करन रावत ने कहा कि जनवरी 2022 में लेखाकार हरेंद्र नेगी को जिला पंचायत पौड़ी का पदभार दिया गया लेकिन जून 2022 में हरेंद्र नेगी का तबादला जिला पंचायत देहरादून कर दिया गया। उनके स्थान पर सुरेश चंद्र भंडारी को जिला पंचायत भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिना तबादला सत्र के तीन माह में ही जिला पंचायत पौड़ी के लेखाकार का तबादला कर दिया गया। सामाजिक कार्यकर्ता करन रावत ने तबादले पर सवाल उठाया है। कहा कि नियमित कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन

करन रावत ने कहा कि जनवरी 2022 में लेखाकार हरेंद्र नेगी को जिला पंचायत पौड़ी का पदभार दिया गया लेकिन जून 2022 में हरेंद्र नेगी का तबादला जिला पंचायत देहरादून कर दिया गया। उनके स्थान पर सुरेश चंद्र भंडारी को जिला पंचायत भेजा गया। भंडारी ने 16 जून 2022 को पदभार संभाला, लेकिन तीन माह में ही उनका तबादला कर दिया गया। निदेशक पंचायतीराज बंशीधर तिवारी की ओर से जारी आदेश में लेखाकार सुरेंद्र चंद्र भंडारी का 16 सितंबर 2022 को जिला पंचायत टिहरी स्थानांतरण कर दिया गया। अब यहां लेखाकार अनीता काला को भेजा गया है, लेकिन पांच दिन बाद भी उन्होंने पदभार नहीं संभाला है। सामाजिक कार्यकर्ता करन रावत ने कहा कि जिला पंचायत में नियमित कर्मचारियों का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। बिना तबादला सत्र के अधिकारी का तबादला होना स्वयं में सवाल खड़े करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें