श्रीनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद श्रीनगर इकाई की ओर से खेलो भारत गतिविधि के तहत दो दिवसीय नगर खेल कुंभ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. एमएम रौथाण ने किया। गढ़वाल विवि प्रशासनिक भवन स्थित खेल मैदान में होने वाली इन प्रतियोगिताओं के तहत कबड्डी, बालीवाल, बास्केटबाल, बैडमिंटन, शतरंज व कैरम खेल शामिल हैं। जिसमें 50 से अधिक टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिताओं के फाइनल मैच बुधवार को खेले जाएंगे। इस मौके पर एबीवीपी के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. जेपी भट्ट, छात्र संघ अध्यक्ष जसवंत सिंह राणा, शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डाॅ. मुकुल पंत, अमन पंत, दीपक रावत, सारांश बत्र्वाल, विवि प्रतिनिधि आशीष पंत, महिपाल बिष्ट, रोहित कोहली, हिमांशु भंडारी, पंकज फर्स्वाण, श्रेय मंमगाई, भुवन चमोली, रीना, काजल, सीमा, रोहित, प्रवीण आदि मौजूद रहे।