जम्मू-कश्मीर मेें हुई हत्या के विरोध में एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मौके पर कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला फूंका। रविवार देर शाम एबीपीपी के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य ऋतांशु कंडारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता गोला बाजार में एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने कश्मीर से कन्याकुमारी भारत माता अमिट हमारी, पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जम्मू-कश्मीर की घटनाओं पर रोष जताया। प्रदर्शन के पश्चात उन्होंने आतंकवाद का पुतला जलाया। इस अवसर पर अमन पंत, सागर पुरी, शिखर थपलियाल, संजय, पृथ्वी सिंह राणा, कंचन पंवार, हिमांशु भंडारी, महिपाल आदि मौजूद थे। संवाद