फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: अभिषेक नेगी ने एमएफएन 18 में दर्ज की जीत

Sat, 09 May 2026 04:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
- देवप्रयाग के ललूड़ी गांव के रहने वाले हैं नेगी, गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
विज्ञापन

श्रीनगर। देवप्रयाग विकासखंड के ग्राम सभा डोभ चंद्रबदनी के छोटे से गांव ललूड़ी निवासी अभिषेक नेगी ने खेल जगत में अपनी मेहनत और जुनून से नई पहचान बनाई है। हाल ही में भारत के सबसे बड़े मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) आयोजन मैट्रिक्स फाइट नाइट-18 (एमएफन 18) में अभिषेक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। यह उनकी लगातार दूसरी बड़ी जीत है। इससे पहले भी उन्होंने एमएफएन 17 में जीत दर्ज कर क्षेत्र का नाम रोशन किया था। अभिषेक नेगी की इस उपलब्धि के बाद जब वे अपने पैतृक गांव ललूड़ी पहुंचे तो ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल-दमाऊं की थाप के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। पांच वर्षों की कठिन मेहनत के बाद मिली इस सफलता ने न केवल अभिषेक के परिवार बल्कि पूरे डोभ चंद्रबदनी क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि अभिषेक की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान पूजा देवी, यशवंत सिंह नेगी, देवेंद्र सिंह नेगी, धर्मेंद्र सिंह नेगी, राजेंद्र राणा, कमल सिंह, महावीर रतूड़ी और अजीत सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें