फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: रुद्रप्रयाग में 26 अक्तूबर से घर-घर बनेंगी आभा आईडी

Sat, 24 Oct 2026 03:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
30 नवंबर तक चलेगा अभियान
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग। जिले में पात्र नागरिकों की आभा आईडी बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग 26 अक्तूबर से विशेष अभियान शुरू करेगा। 30 नवंबर तक चलने वाले अभियान के तहत आशा, एएनएम, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और अन्य स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों का पंजीकरण करेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल गोयल ने बताया कि जिले में 2,79,240 के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 1,88,405 आभा आईडी बनाई जा चुकी हैं। शेष पात्र नागरिकों को डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। आभा आईडी 14 अंकों की विशिष्ट डिजिटल स्वास्थ्य पहचान है, जिसके माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी डिजिटल रूप में व्यवस्थित की जा सकती है। उन्होंने बताया कि सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को अभियान की दैनिक निगरानी और रिपोर्टिंग के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें