फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: आंचल दूध के दाम में दो रुपये की वृद्धि की

Thu, 14 May 2026 07:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। निजी डेयरी कंपनियों की ओर से दूध और दुग्ध उत्पादों के दामों में की गई बढ़ोतरी के बाद अब सरकारी डेयरी आंचल ने भी दूध की कीमत में दो रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। यह दाम सिर्फ दूध पर बढ़ाई गए हैं। श्रीनगर आंचल डेयरी के दामों में होने वाली इस वृद्धि को लेकर बृहस्पतिवार को बैठक हुई। दुग्ध संघ के प्रधान प्रबंधक श्रवण कुमार शर्मा ने बताया कि इस उच्च स्तरीय बैठक में विपणन प्रभारी, विपणन स्टाफ, वित्त विभाग और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। सबकी सहमति के बाद दूध के दामों में दो रुपये की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया। यह बढ़ोतरी 15 मई से लागू की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें