26 व 27 दिसंबर को गढ़वाल विवि में पढ़ने वाले दिव्यांग छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व कर्मचारियों की सुविधाओं के ऑडिट के लिए यूजीसी की तीन सदस्यीय टीम भ्रमण पर विवि पहुंचेगी। इसको लेकर सोमवार को विवि में गठित कमेटी की बैठक आयोजित हुई। कमेटी के चेयरमैन व अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. महावीर सिंह नेगी ने बताया कि कि 26 दिसंबर को टीम सबसे पहले विवि कुलपति कार्यालय में पहुंचकर विवि के संकायाध्यक्षों व विभागाध्यक्षों के साथ संवाद करेगी। इसके बाद टीम बिड़ला परिसर का भ्रमण कर छात्रों व कर्मचारियों से संवाद करेगी। साथ ही टीम लाइब्रेरी व चौरास परिसर का भी भ्रमण करेगी, 27 दिसंबर को टीम टिहरी परिसर में जाएगी। बैठक में विवि के ईई व कमेटी कोर्डिनेटर विजयानंद बहुगुणा, इं. राजेंद्र प्रसाद, इं. वेद प्रकाश नौटियाल, मुख्य छात्रावास अधीक्षक प्रो. दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।