युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में सांकेतिक धरना प्रदर्शन दिया। युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा कि गरीब मजदूर वर्ग को एकमुश्त 10 हजार की न्याय राशि देने, क्वारंटीन केंद्रों की स्थितियों में सुधार लाने आदि की मांग की। कहा कि कोरोना से बचाव व रोकथाम में प्रदेश सरकार विफल रही है। धरना प्रदर्शन करने वालों में दीपक नौटियाल, मोहित सिंह, आकाश रावत, संजना गुजराल, शिवानी भंडारी आदि शामिल थे।