फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: हनुमान जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा, तैयारियां जोरों पर

Tue, 31 Mar 2026 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर बृहस्पतिवार को श्रीनगर नगर में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोजन से जुड़े राजन ने बताया कि शोभायात्रा का शुभारंभ एनआईटी ग्राउंड से होगा। इसके बाद यात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख बाजारों से होकर गुजरेगी और गोला मार्केट में इसका समापन किया जाएगा। उन्होंने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर हनुमान जन्मोत्सव को भव्य रूप देने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें