पौड़ी। गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर में एक दिवसीय सह- प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित हुई। परिसर निदेशक प्रो. यूसी गैरोला ने युवाओं को जीवन में सफलता और चुनौतियों का सामना करने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण को जरूरी है। बताया कि सही मार्गदर्शन और दृष्टिकोण के बूते ही युवा अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। कार्यशाला के मुख्य वक्ता माधव इंश्योरेंस ब्रोकर्स प्रा.लि. के प्रबंध निदेशक डॉ. हिमांशु गोयल ने छात्र- छात्राओं को अभी से सकारात्मक मानसिकता, व्यवस्थित सोच और सार्थक जीवनशैली के मनोवैज्ञानिक टिप्स दिए। एचओडी राजनीति विज्ञान डॉ. मनोज कुमार ने चुनौतियाें को अवसर में बदलने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति का होना जरूरी बताया। संचालन करते हुए सहायक प्राध्यापक डॉ. गौतम कुमार ने युवाओं को अभी से कार्यशाला में दी गई जानकारियाें को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर शिक्षाविद प्रो. पीयूष सिन्हा, डॉ. राम प्रकाश, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. विपुल सिंह, डॉ. प्रशांत डबराल, डॉ. रश्मि नौटियाल आदि मौजूद रहे।