कीर्तिनगर। सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप गोदियाल ने कीर्तिनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित कार्यालयों में बैठने के लिए आदेश जारी किए जाने की मांग की है। इस संदर्भ में एसडीएम कीर्तिनगर को दिए ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि क्षेत्र में सबंधित अधिकारी अपने न्याय पंचायत व ग्राम पंचायत कार्यालयों में उपस्थित नहीं रहते हैं, जिसके कारण ग्रामीणों को अपने विभिन्न प्रमाणपत्र बनाने के लिए भटकना पड़ता है। उन्होंने लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए एसडीएम से इस प्रकरण में उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।