फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: मेयर को सौंपा जन समस्याओं का स्मृतिपत्र

Fri, 23 Jan 2026 05:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। अवकाश प्राप्त कर्मचारी विकास संगठन श्रीनगर के सदस्यों ने शुक्रवार को नगर निगम की मेयर आरती भंडारी से भेंट कर नगर की विभिन्न जन समस्याओं को लेकर स्मृतिपत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने लंबे समय से लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की। पत्र में नगर की चुंगी से भक्तियाना तक स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था किए जाने, क्षेत्र में बंदरों व गुलदार की बढ़ती दहशत से निजात दिलाने, नर्सरी रोड पर पार्किंग व अनियंत्रित आवागमन पर रोक लगाकर दुर्घटनाओं की संभावना कम करने, चुंगी के समीप सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था किए जाने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई है। संगठन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र मैठाणी व सचिव दीनबंधु सिंह चौहान ने बताया कि मेयर ने संगठन के सदस्यों को सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। स्मृति पत्र सौंपने वालों में संगठन के सह सचिव हरि प्रसाद उनियाल, डॉ. भरत सिंह, रामेश्वर पुरी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें