श्रीनगर। गढ़वाल विश्वविद्यालय की चौरास परिसर स्थित टीचर्स कॉलोनी में सोमवार शाम पांच बजे गुलदार ने एक गाय को डाला। टीचर्स कॉलोनी और आसपास रहने वाले लोगों में गुलदार को लेकर भय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि आबादी क्षेत्र के नजदीक गुलदार की लगातार सक्रियता चिंता का विषय है। प्रो. एमएम सेमवाल ने बताया कि गुलदार उजाले में ही आवासीय कॉलोनी के समीप धमक रहा है। लोगों ने वन विभाग से तत्काल पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की। उप वन क्षेत्राधिकारी एसपी बडोनी ने कहा कि क्षेत्र में गश्त लगाकर फॉक्स लाइट लगाई जा रही हैं जिससे गुलदार आवासीय कालोनी क्षेत्र में न आए। उन्होंने लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की। संवाद